शिमला में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस थाना सदर शिमला में 22 अक्टूबर 2026 को अभियोग संख्या 138/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. हाल ही में डीआईजी रहे आईपीएस गांधी अधिकारी संजीव कुमार गांधी को हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया था. वह 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
#ipssanjeevgandhi #ShimlaSP #HimachalPolice