कोटा: बोरखेड़ा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर
कोटा की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर रणवीर उर्फ दलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम नगर का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार चन्द्रसल इलाके में पुरुषोत्तम बैरवा के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के समय परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी मकान में घुसकर करीब 2 लाख रुपये नकद, चांदी की पायल और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था।
मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रणवीर उर्फ दलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
Ladpura, Kota | Jun 24, 2026