50 हजार आबादी की आवाज बुलंद, 4 पंचायतें पारू थाने में ही रहेंगी!
मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड की फतेहाबाद, ग्यासपुर, चिन्तावनपुर और जयमल डुमरी पंचायतों को चक्की सोहागपुर थाना में शामिल करने के फैसले का विरोध हुआ। पूर्व मुखिया सह राजद नेत्री गीता देवी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर चारों पंचायतों को पारू थाना में ही रखने की मांग की। प्रतिनिधियों के मुताबिक चारों पंचायतों की आबादी 50 हजार से अधिक है। अधिकारियों ने मांग पर आश्वासन दिया कि चारों पंचायतों को पारू थाना क्षेत्र में ही रखा जाएगा।
#TirhutNews #Muzaffarpur #Paroo #BiharNews #BreakingNews #TirhutNewsLive
Bihar, India | Aug 21, 2026