
'सेवा संकल्प अभियान'
आइए, रक्तदान का संकल्प लें और किसी के जीवन की मुस्कान बनें!
जिला चिकित्सालय निवाड़ी में रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को
--
मध्य प्रदेश सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, निवाड़ी द्वारा 17 सितंबर 2026 को जिला चिकित्सालय निवाड़ी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रक्तदान एक अत्यंत पवित्र और निस्वार्थ सेवा है। आपका द्वारा दिया गया रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, थालेसीमिया मरीज या गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नए रक्त का निर्माण होता है।
निवाड़ी जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों, युवाओं और समाजसेवी संस्थाओं से विनम्र अपील है कि 17 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें और इस महादान अभियान को सफल बनाएं।
स्थान: जिला अस्पताल, निवाड़ी (म.प्र.)
दिनांक व समय: 17 सितंबर 2026 | सुबह 9:00 बजे से
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #BloodDonationCamp #jansamparkMP #niwari