
लाखों रूपए की 22 ग्राम 66मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
सिरसा......... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टाउन पार्क रेलवे फाटक सिरसा क्षेत्र से एक युवक को लाखों रूपए की 22 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रोहित उर्फ गौरव पुत्र महिंदरपाल निवासी कारखाने वाली गली, सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान टाउन पार्क रेलवे फाटक सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त युवक अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 22 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगाऔर रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Sirsa, Sirsa | Oct 3, 2026