🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | आजमगढ़
दोपहर करीब 2 बजे कप्तानगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौशड़ निवासी विनोद कुमार मजदूरी कर घर लौट रहे थे। कप्तानगंज बाजार से अपने घर की ओर जाते समय सड़क पार करते वक्त पीछे से तेज रफ्तार में आए एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से चला गया।
हादसे में विनोद कुमार के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें डॉ. जगदीश यादव के क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज भेजा गया।
घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 🙏
📍 स्थान: कप्तानगंज, आजमगढ़
#Azamgarh #Kaptanganj #BreakingNews #RoadAccident #UPNews #tv24newsexpress