
#कायाकल्प #अभियान से बदल रही सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में कायाकल्प अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री #तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के समन्वय से जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, मरम्मती एवं रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। विद्यालय भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन एवं आवश्यक सुविधाओं में सुधार से शैक्षणिक संस्थानों की तस्वीर बदल रही है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा तथा विद्यालयों की आधारभूत संरचना भी सुदृढ़ होगी।
कायाकल्प अभियान — बेहतर आधारभूत संरचना, स्वच्छ विद्यालय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल।
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bihar Education Department
#KayakalpAbhiyan #CMSamrat #SamratChoudhary
#District Administration Sitamarhi