चुनाव से ठीक पहले जनसुराज को झटका।
मुजफ्फरपुर: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के समर्थित उम्मीदवार श्याम नंदन कुमार यादव पर मुजफ्फरपुर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई हैं।
चुनाव प्रचार थमने के बाद भी ऑनलाइन माध्यम से प्रचार करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। सूचना के सत्यापन के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी ने काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को प्रशासनिक सहयोग के लिए निर्देशित किया।
जब ऑनलाइन और मैदानी स्तर पर इसकी जांच की गई, तो मामला सही पाया गया। जांच के दौरान मौके से चुनाव प्रचार से जुड़ी सामग्रियां और हैंडबिल आदि बरामद किए गए, जिनकी प्रतियों को प्राथमिकी के साथ साक्ष्य के रूप में संलग्न किया गया है।
श्याम नंदन यादव पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#Jansuraj #ShyamNandanYadav #TirhutShikshk
Bihar, India | Oct 23, 2026