गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई! बैकुंठपुर थानाध्यक्ष निलंबित | SNLIVE
SP विनय तिवारी का सख्त एक्शन, लापरवाही और लंबित मामलों पर गिरी गाज
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैकुंठपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना कार्यों की समीक्षा के दौरान लंबित कांडों के निष्पादन, अनुसंधान कार्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। एसपी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Gopalganj #VinayTiwari #BiharPolice #BaikunthpurThana #SuspendedSHO #BreakingNews #BiharNews #GopalganjNews #PoliceAction #SNLiveNews #HindiNews #LatestNews #BiharPoliceNews #SPAction #ViralNews
Siwan, Siwan | Jun 12, 2026