भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय ऐतिहासिक प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर आयोजित इस दौरे की शुरुआत रायपुर से हो रही है, जहाँ वे पूज्य माता हासी देवी जी के स्मरण में विशेष स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगी। इसके साथ ही वे नुआखाई पर्व के पावन अवसर पर आयोजित 'सेवा सम्मान एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम' में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगी।
दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति बस्तर संभाग के जगदलपुर पहुँचकर माँ दंतेश्वरी के दर्शन करेंगी और विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के पारंपरिक व ऐतिहासिक मंच 'मुरिया दरबार' में पारंपरिक आदिवासी नेतृत्व से सीधा संवाद करेंगी। लालबाग मैदान में विशाल जनसभा को संबोधन और स्थानीय शिल्पकला की प्रदर्शनी का यह अवलोकन न केवल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगा, बल्कि राज्य के विकास को भी नई ऊर्जा देगा।
#PresidentDroupadiMurmu #Chhattisgarh #BastarDussehra #TribalPride #TribalCulture #MuriaDarbar #Raipur #Bastar #IncredibleIndia #FatafatNews