
Hanumangarh Police
8.021 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित स्कूटी सवार एक आरोपी पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ द्वारा गिरफ्तार ।
संगरिया की आवाज़।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने बताया कि जिला हनुमानगढ में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारो, जुआ, सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में श्री राकेश सांखला पुनि थानाधिकारी मय टीम पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ द्वारा दौराने नाकाबंदी स्कूटी सवार आरोपी सन्दीप सिंह पुत्र हजूर सिंह रायसिख उम्र 21 साल निवासी वार्ड नम्बर 08 सहजीपुरा पुलिस थाना सदर हनुमानगढ को 8.021 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय स्कूटी (आरजे 31 एसडब्ल्यु 9225) से सहित गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 206 / 2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज अनुसंधान श्री गजेन्द्र शर्मा उनि पुलिस थाना हनुमानगढ जंक्शन के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में साक्ष्य संकलन एवं गोपनीय आसूचना संकलन करने में डीएसटी हनुमानगढ़ की महती भूमिका रही है।
🎯🚨पुलिस टीम:- सर्व श्री राकेश सांखला पुनि, सुखविन्द्र सिंह सउनि, विनोद कुमार कानि 456, कमल कुमार कानि. 912, सुरेन्द्र कुमार चालक कानि. 1107 |
🎥नाम पता आरोपी:- सन्दीप सिंह पुत्र हजूर सिंह रायसिख उम्र 21 साल निवासी वार्ड नम्बर 08 सहजीपुरा पुलिस थाना सदर हनुमानगढ ।
संगरिया की आवाज़
Rajasthan Police संगरिया पुलिस Bikaner Police Ganganagar Police