Public App Logo
श्री हरिराम बाबा पैदल यात्री संघ 9 सितंबर को झोरड़ा धाम के लिए होगा रवाना बीकानेर। श्री हरिराम बाबा पैदल यात्री संघ, पाबू चौक गंगाशहर के तत्वावधान में श्री हरिराम बाबा, झोरड़ा (नागौर) के दर्शनार्थ रवाना होगा। यह पैदल यात्री संघ बुधवार, 9 सितंबर 2026 को दोपहर 4:15 बजे पाबू चौक, गंगाशहर से झोरड़ा धाम के लिए रवाना होगा। संघ से जुड़े अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा ने बताया कि यह संघ की 30वीं पैदल यात्रा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस पैदल यात्रा में श्री हरिराम बाबा के प्रति आस्था रखने वाले अच्छी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। साथ ही इस संघ से जुड़े प्रतिनिधि ब्रह्मदेव गहलोत ने बताया कि जो भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे संघ के साथ यात्रा में सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पैदल यात्रा में शामिल होकर बाबा हरिराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। संघ की ओर से पैदल यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा श्रद्धालुओं में पैदल यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। - Bikaner News