
मोतिहारी में छठ यात्रियों की बल्ले-बल्ले! SP ने स्टेशन से घर तक चला दी 'फ्री बस'
मोतिहारी में छठ महापर्व को लेकर परदेस से घर लौट रहे यात्रियों के लिए जिला पुलिस ने एक बेहद राहत भरी पहल की है। अब रात के समय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मोतिहारी पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क रात्रि बस सेवा की शुरुआत की है, जिससे घर लौटने वालों का सफर अब और भी आसान हो गया है।
इस जन-हितैषी सेवा का विधिवत शुभारंभ मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। त्योहारों के समय अक्सर रात में स्टेशन पर उतरने के बाद लोगों को वाहन मिलने में काफी दिक्कत होती है और मनमाने किराये के साथ सुरक्षा की चिंता भी सताती है। मोतिहारी पुलिस की इस सराहनीय पहल से इन सभी समस्याओं पर लगाम लगेगी। विशेषकर महिलाओं, बच्चों और परिवार के साथ भारी सामान लेकर सफर कर रहे लोगों को इस फ्री बस सेवा से बड़ी राहत मिलेगी।
#Motihari #BiharPolice #SwarnPrabhat #ChhathPuja #FreeBusService