परसों ही तो आपसे मुलाकात हुई थी। राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और पलामू किले के जीर्णोद्धार को लेकर आपसे विस्तार से बातचीत हुई थी। लेकिन अचानक यूं छोड़कर कहां चले गए भाई...
झारखंड की राजनीति का एक अनमोल सितारा आज हमसे बिछड़ गया। आपके जाने का विश्वास ही नहीं हो रहा। सोते-जागते, भाई, आप बहुत याद आओगे। आपकी कमी हमेशा खलेगी।
आपके बिना विधानसभा भी सूनी-सूनी लगेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
— राधा कृष्ण किशोर, मंत्री
Kanke, Ranchi | Sep 6, 2026