जिलाधिकारी बांका के निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी फुल्लीडुमर के द्वारा किया गया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
बिहार/बांका। जिलाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल के लिये गये निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी फुल्लीडुमर रुची भारतीय के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के फुल्लीडुमर पंचायत के केंद्र संख्या 112 चौडार हरिजन टोला केंद्र संख्या,113 बंगोरा, केंद्र संख्या 10 धावा , केंद्र संख्या 09 तेलिया खार, पंचायत सादपुर के केंद्र संख्या 115 नरकटटा, केंद्र संख्या 116 कटहरा (2) का औचक निरीक्षण किया गया प्रखंड कृषि पदाधिकारी फुल्लीडुमर रुची भारतीय के द्वारा बताया गया की निरीक्षण के दौरान सभी केंद्र पर मुख्य तह पेय जल और शैचालय का घोर अभाव पाया गया ।वहीं सभी केंद्रों पर सेविका एंव सहायिका को मौजूद पाया गया ।सभी केंद्र सुचारू रूप से संचालित है।