Public App Logo
Profile Picture

PATNA NEWS 24 LIVE

@bagaha1
10111Followers
375Following
ग्राम सभाओं में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, गांधी जयंती पर पंचायतों में हुए जागरूकता कार्यक्रम।
मझौलिया अंचल में ‘नोटों की गड्डी’ का वीडियो वायरल, लिपिक पर रिश्वत लेने का आरोप—कैमरे में कैद हुआ पूरा खेल!
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं को लेकर आमसभा आयोजित की गई।

बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र के सभी  पंचायत में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बांका के आदेश के आलोक में विकसित भारत की राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जी के जयंती के अवसर पर खासकर प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत एवं ग्राम कैथा के नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में पंचायत के काफी संख्याओं के लोगों के उपस्थिति में तेलिया पहाड़ के पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अध्यक्षता में वही कैथा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार के अध्यक्षता मेंआम सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से तेलिया पहाड़ पंचायत में बांका के उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी अनवर कलीम के साथ-साथ प्रखंड के एवं पंचायत से संबंधित सभी कर्मी उपस्थित थे ग्राम पंचायत कैथा के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि आज के इस आम सभा में ग्रामीण आवास सहायक मुकेश कुमार पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार शर्मा किसान सलाहकार राजेश कुमार शर्मा स्वच्छता पर्यवेक्षक कुमार सोनू महाराणा कार्यपालक सहायक संतोष कुमार सरपंच भोला यादव पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे वही तेलिया पहाड़ के पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह ने बताया कि उप विकास आयुक्त एवं पीओ के अलावे पिआरा एस भास्कर मंडल डाटा ऑपरेटर राजीव कुमार पंचायत सचिव सुजीत कुमार उपस्थित थे विकसित भारत की राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं को लेकर आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत विकास से संबंधित सारी बातों की जानकारी दी गई एवं आगे विकास करने को लेकर पंचायत में सभी वार्ड सदस्यों से योजना ली गई एवं विगत एक वर्ष के लिए इन योजनाओं को पंचायत के विकास को लेकर संचालित किया जाएगा इस मौके पर पंचायत के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
माता के द्वारा अपनी संतान के दीर्घायु की कामनाओं को लेकर रखा जिउतिया व्रत 

बिहार/बांका।प्रखंड के तमाम गांव में सभी माता के द्वारा अपने-अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए जिउतिया व्रत किया गया सभी माता द्वारा आज रात्रि के भर में उठगनमा करेंगी इसके बाद से 24 घंटे का उपवास व्रत रखती हुई अपने पुत्र की दीर्घायु का कामना करते हुए परिवार के हर सदस्य के सुख समृद्धि को लेकर ईश्वर से कामना करेंगी पंडितों के बताए जाने के अनुसार जितिया व्रत इस बार  विशेष संजोग के साथ मनाया जाता जाएगा  इस बार का यह जिउतिया व्रत खर जितिया के रूप में भी विशेष रूप से माना जा रहा है कहा जाता है कि जो महिलाएं व्रत का शुभारंभ करना चाहती है वह इस बार विशेष खर जितिया के रूप में यह व्रत का शुभारंभ कर सकती है संजोग से ऐसा व्रत आता है।
प्रखंड के कैथा पंचायत के तक्कीपुर गांव में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ।

बिहार/बांका। बांका जिला के प्रखंड फुल्लीडुमर अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथा के तक्कीपुर गांव में  सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन विधिवत पिता काटते हुए जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह फुल्लीडुमर उत्तरी क्षेत्र क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपांकर के द्वारा किया गया । उद्घाटन मौक़े पर जीप सदस्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन श्रवण करने से उपस्थित श्रद्धालुओं का सभी पाप नाश हो जाते हैं क्षेत्र में भक्तिमय  का माहौल बना हुआ है। एक सप्ताह तक चलने वाला यह भागवत कथा से इलाके के बाता वरन परिवर्तित हो जाता है। संबोधित करते इन्होंने यह भी कहा कि आपसी भयचरा स्थापित करते हुए सात दिवसीय भागवत कथा में एकत्रित होते हुए कृष्ण लीलाओं का वर्णन सुनते हुए अपने चरित्र में उतारने का काम करें वृंदावन से चलकर ताककीपुर गांव कथा वाचिका के रूप में श्री आनसी पांडेय पहुंची हुई है इनके साथ हारमोनियम बादक, तबला वादक, नाल वादक, बैंजो वादक इसके साथ ही पूरा बादक समाज पहुंचे हुए हैं आयोजन के सीटू महाराणा चंद्रशेखर आजाद अंकित महाराणा रामनारायण यादव इसके साथ ही इलाके के तमाम श्रद्धालु इस भागवत कथा में तन मन धन से काफी सहयोग कर रहे हैं।
वाल्मीकि नगर जाने के दौरान भीषण कार दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल,
ग्रामसभा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, डीडीसी ने किया पौधारोपण।

बेतिया/मझौलिया। 2 अक्टूबर के अवसर पर विकसित भारत गारंटी योजना के तहत रिफॉर्म उत्सव के अवसर पर मझौलिया पंचायत सरकार भवन परिसर में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने की। कार्यक्रम में डीडीसी काजले वैभव नितिन सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव नितिन ने पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो और ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। ग्रामसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी का महत्वपूर्ण मंच है। मझौलिया मुखिया सत्यप्रकाश ने डीडीसी को अंग वस्त्र प्रदान कर तथा बुके देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में कहा कि  पंचायत के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता बेहद जरूरी है। ग्रामसभा के माध्यम से विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को भी सामने लाया जाता है। कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं की जानकारी रखने और ग्रामसभा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पंचायत के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित पंचायत सचिव सुमन कुमार ,पप्पू साह, गीता देवी, इंदु देवी, ग्रहण माझी, धनंजय कुमार, गीता देवी ,सुजीत कुमार सहित अन्य  उपस्थित थे ।
चौतरवा में सास को बिजली की करंट से बचाने के दौरान बहु कि मौत, परिजनों में मची चीख पुकार
देशी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार।

बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस के द्वारा शराबी, शराब कारोबारी,एंव शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान फुल्लीडुमर थाना के अध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा बताया गया की इस छापामारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव से दस लिटर देशी महुआ शराब के साथ बुद्धन मांझी उम्र लगभग 50 वर्ष साकिन दौलतपुर थाना फुल्लीडुमर जिला बांका को गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया।जहां प्राथमिक दर्ज करते हुए बांका न्यायालय भेज दिया गया वहीं न्यायालय के द्वारा यथोचित कार्यवाही करते हुए जेल भेज देने का काम किया गया।
“विदाई रिश्तों का अंत नहीं, स्मृतियों की नई शुरुआत” — बीडीओ डॉ. राजीव रंजन 

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद गृह जिला स्थानांतरित हुए पंचायत सचिव सुमन कुमार, संतोष यादव, मुकेश कुमार एवं मनोज कुमार को  भावभीनी विदाई दी गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की गरिमामयी मौजूदगी में सभी पंचायत सचिवों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि “विदाई रिश्तों का अंत नहीं, बल्कि स्मृतियों की एक नई शुरुआत होती है।” उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कार्यस्थल पर बिताए पल, सहयोगियों का साथ और जनता के बीच बनाई गई पहचान हमेशा याद रहती है। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मझौलिया में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
पंचायत सचिव सुमन कुमार ने कहा कि मझौलिया प्रखंड में कार्य करने का अनुभव उनके लिए हमेशा खास रहेगा। यहां के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों से मिले सहयोग को वह कभी नहीं भूलेंगे।संतोष यादव ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा है, लेकिन मझौलिया से जुड़ी यादें हमेशा साथ रहेंगी। उन्होंने सभी सहकर्मियों के प्रति आभार जताया।वहीं मुकेश कुमार ने कहा कि यहां कार्य करते हुए टीम भावना और आपसी सहयोग से कई चुनौतियों का सामना किया गया। मनोज कुमार ने भी भावुक होते हुए कहा कि मझौलिया छोड़ना उनके लिए भावनात्मक पल है। यहां के लोगों और सहकर्मियों का स्नेह हमेशा याद रहेगा।
समारोह के अंत में सभी स्थानांतरित पंचायत सचिवों को सम्मानित कर आत्मीय विदाई दी गई। माहौल में एक ओर बिछड़ने की कसक थी तो दूसरी ओर नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह भी नजर आया। मौके पर प्रखंड समन्वयक राम विनय प्रसाद,
 मुखिया संतोष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि किशुनदेव पडित, पंचायत सचिव दीपक कुमार , कनिय अभियंता सनोज कुमार सहित अन्य शामिल थे।
बाढ़ से हुई छती को लेकर सीओ ने किया जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक।

लौरिया। प्रखंड सभागार में गुरुवार को बाढ़ से हुई छती को लेकर लौरिया अंचलाधिकारी आशु रंजन ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक किया सिओ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी अपने अपने पंचायतों में बाढ़ से हुई फसल छती का मुआयना कर दों दिनों के अंदर अंचल कार्यालय में जमा करें। ताकि अंचल कर्मीयों से सही आकलन कराकर फसल छती मुआवजा पोटल सम्मिट किया जा सके ‌। बैठक में सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, उप सभापति प्रतिनिधि लड्डू सिंह, वार्ड पार्षद अमीत कुमार, बिरेंद्र राय, मुखिया संजय पाठक, अनिल कुमार, अविनाश शेखर, मैमुलाह मिया, लालबहादुर साह, समिति प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, वार्ड बिनय तिवारी सहित अंचल कर्मी उपस्थित रहें।
गोबर्धना थाना प्रभारी पर पीड़ित ने लगाया मारपीट का गंभीर आरोप, मामले में बगहा एसपी, रामनगर एसडीपीओ को दिया लिखित आवेदन, लगाई न्याय की गुहार।
मोटरसाइकिल और साइकील के जोरदार टक्कर में साइकील सवार 12 वरसिय बच्चा जख्मी।

बिहार/बांका। खेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामसरैया फुल्लीडुमर मुख सडक मुख्य बाजार खेसर में एक अपाची मोटरसाइकिल चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक लगभग 12 वर्षिय बालक को जोर दार धक्का मार दिया जिससे बच्चे काफी जख्मी हो गए । जानकारी हो की पुछ ताज के दौरान बताया गया की उक्त जख्मी बचचा खेसर थाना क्षेत्र के खेलौनिंया गांव के धर्मेन्द्र तांती के 12 वर्षिय पुत्र अमपल कुमार तांती था जो अपने घर से खेसर बाजार साईकिल से कुछ खरीद करने आ रहा था जबकि मोटर साइकिल चालक खेसर थाना क्षेत्र के पिडडा गांव का बताया  जा रहा है मोटर साइकिल चालक भानू में सफल रहा जिसकी घटना स्थल से पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल जप्त करते हुए थाना ले गयी है वही फुल्लीडुमर अस्पताल में चल रहे बच्चे के इलाज के संबंध में डाक्टर ने बताया की खतरे से बाहर है ।
श्रम परिवर्तन पदाधिकारी फूललीडुमर एवं बांका सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से अमर मिष्ठान की दुकान खेसर से एक नाबालिक मजदूर को किया बरामद।

बिहार/बांका। जिला पदाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल के आदेश अनुसार श्रम अधिक्षक बांका के निर्देश में गठित टीम के द्वारा आज बुधवार को समय करीबन एक बजे दिन प्रखंड फुली डूमर अंतर्गत गहन जांच किया गया जांच के क्रम में जांच के क्रम में खेसर बाजार के अमर मिष्ठान की दुकान से एक बाल श्रमिक को विमुक्त गठित धावादल के सदस्यों के द्वारा विमुक्त किया गया ढाबा दल का नेतृत्व फुली डूमर के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर के द्वारा किया गया जा रहा था ढाबा दल में फुल्लीडुमर के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार प्रभाकर बांका सदर के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा,एंव मुक्ती निकेतन कटोरिया बांका के जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह,थे बरामद किये किये गये बच्चे को बाल कल्याण समिति बांका के सामने प्रस्तुत किया गया।इस दौरान बच्चो के माता पिता को तुरंत सुचना दे दिया गया । साथ ही बच्चे को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी फुल्लीडुमर मनोज प्रभाकर के द्वारा तत्काल 3000 ( तीन हजार) रुपये सहायक रासी उपलब्ध कराया गया । बच्चे को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात बताई गयी है।इसके साथ ही यह भी बताया गया की नवालिक श्रमिक को काम कराने बाले अमर मिष्ठान की दुकान चलाने बाले दुकान दार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
प्रखंड के खेसर पंचायत के खगड़ा गांव में काली मंदिर प्रांगण में विगत एक दो वर्ष पूर्व से ही खराब पड़े हुए हैं सरकारी चापाकल विभाग लापरवाह।

बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत खगड़ा गांव के काली मंदिर प्रांगण में विगत कई वर्ष पूर्व से ही सरकारी चापाकल खराब पड़े हुए हैं जिस कार्न से मंदिर की साफ सफाई कार्य में ग्रामीण लोगों को काफी परे हानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय ग्रामीण बंटू सिंह ,चमक लाल पासवान ,उमेनदर बैन ,गनोरी सिंह ,गौरब सिंह ,निधन सिंह आदी अन्य लोगों के द्वारा बताया गया की मंदिर प्रांगण में सरकारी चापाकल विगत वर्षों से मृत प्राय हो गया है जिसे देखनें वाला कोई नहीं है पी एच ई डी विभाग के कनीय अभियंता रामचरितमंडल को इस संबंध में गयी बार बताया भी गया है पर आश्वाशन के अलावे कुछ नहीं हो पा रहा है । ग्रामीणों को मंदीर प्रांगण को पानी के अभाव में धुलाई करना कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।लेसे अगर बगल के घरों से पानी ला ला कर कार्य करना पड़ता है । ग्रामीणों का कहना था की दूर्गा पुजा  करीब में है ।इसके बाद काली पुजा ही आ जाता है  अगर समय के पूर्व मंदिर प्रांगण के ख़राब पड़े सरकारी चापाकल विभाग मरम्मत नहीं करता है तो हम सभी ग्रामीण सार्वजनिक रुप से एक लिखित आवेदन पी एच ई डी के कनीय अभियंता के खिलाफ में जिला पदाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल को देने का काम किया जाएगा।
लौरिया सीएचसी में वर्षों बाद ड्रेसर व एक्स-रे टेक्निशियन की तैनाती

लौरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लौरिया में वर्षों से चली आ रही ड्रेसर और एक्स-रे टेक्निशियन की कमी अब दूर हो गई है। अस्पताल में एक ड्रेसर और एक एक्स-रे टेक्निशियन की तैनाती की गई है। इससे दुर्घटना समेत अन्य मामलों में मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि अस्पताल में ड्रेसर के रूप में जमशेदपुर से नन्दलाल मुंडा और एक्स-रे टेक्निशियन के रूप में उत्तर प्रदेश से नवीन कुमार ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मियों के आने से अस्पताल की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी चल रही है और मशीन जल्द अस्पताल में आने की उम्मीद है। बताया जाता है कि ड्रेसर और अन्य तकनीकी कर्मियों की कमी के कारण अब तक कई बार चतुर्थवर्गीय कर्मियों और निजी सुरक्षा गार्डों को चिकित्सकों के सहयोग में लगाया जाता था। दुर्घटना में घायल मरीजों की पट्टी करने और प्राथमिक उपचार से संबंधित कार्यों में भी इनसे सहयोग लिया जाता था। नए ड्रेसर की तैनाती से ऐसी स्थिति में बदलाव आने की उम्मीद है। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ठाकुर उर्फ राजू ने कहा कि अस्पताल में एक ड्रेसर की तैनाती हुई है, लेकिन मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ड्रेसर, कंपाउंडर और अल्ट्रासाउंड टेक्निशियन की भी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन तकनीकी कर्मी के अभाव में उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का लाभ मरीजों को तभी मिलेगा, जब संबंधित तकनीकी कर्मियों की भी नियुक्ति की जाए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एक्स-रे टेक्निशियन के योगदान के बाद मशीन उपलब्ध होने पर मरीजों को एक्स-रे जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलने लगेगी। इससे दुर्घटना और हड्डी से संबंधित मामलों में मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की परेशानी कम होगी।
प्रखंड मुख्यालय फुल्लीडुमर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद एवं सदस्य को लेकर चुनाव हुआ सम्पन्न 

बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय फुल्लीडुमर में आज बुधवार को व्यापार मंडल चुनाव को सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सह पुलिस बल के मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई सुबह के सात बजे से 4/30 तक चुनाव का प्रकृया लगा रहा  प्रजायडींग पदाधिकारी प्रवीण कुमार,पी वन शंभू कुमार,पी टू रुपेश कुमार ,पी 03 मनोज कुमार,के साथ साथ दंडाधिकारी के रुप में राजीव कुमार के अलावे प्रखंड फुल्लीडुमर के अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य,के साथ अन्य पदाधिकारी को लगाया गया था कूल 11 मतदाता थे कुल 11 मत डाले गये साढे चार बजे के बाद मतगणना का कार्य शुरू किया गया जिसमें ज्योतिष महतो एक मत से विजयी घोषित किया गया ।जबकी सदस्य के रुप में सुनील कुमार सिंह, डाक्टर पीयूष कुमार, बासुदेव यादव को विजयश्री घोषित करते हुए प्रमाण पत्र देने का कार्य प्रखंड पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति कुमारी के द्वारा देने का कार्य किया गया ।
मझौलिया में नवजीवन जांच घर का हुआ उद्घाटन।

मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक गेट के सामने एहसान अहमद के मकान में बुधवार को नवजीवन जांच घर का शुभारंभ किया गया। जांच घर का उद्घाटन पूर्व मुखिया अनिल कुमार बैठा एवं एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।इस अवसर पर संचालक अली गद्दी ने बताया कि नवजीवन जांच घर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक जांच सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जांच के लिए लोगों को अब दूर-दराज के शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।उद्घाटन के मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार बैठा ने कहा कि मझौलिया में जांच घर खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पहले कई प्रकार की जांच के लिए लोगों को बेतिया और मोतिहारी जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होने से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। नवजीवन जांच घर के संचालकों ने बताया कि मरीजों को आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रिपोर्टिंग में भी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने नए जांच घर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉक्टर राम एकबाल, डॉक्टर ओम प्रकाश, बीरेंद्र साह,अमरुल आलम, रंजना देवी,अवधेश चौराशिया, शेष नाथ प्रसाद,बरकत आलम,जफिर गद्दी,  मोजीर गद्दी, मिस्टर, शेख इजहार हुसैन, शेख अफसार अहमद, कमरूज्जमा अंसारी, शेख अयूब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ड्रोन कैमरे की नजर से बाढ़ से प्रभावित व कटाव का दृश्य, एक साथ देखना न भूले...
भाजपा माले के नेता और सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक बीरेन्द्र गुप्ता पहुंचे बाढ़ पीड़ितों से मिलने, बिहार सरकार को बनाया निशाना जाने उन्होंने क्या कहा ?
फुल्लीडुमर पंचायत के टेंगपाजा गांव में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य निशुल्क जांच शिविर का कार्यक्रम आयोजित।

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत फुल्लीडुमर के आदीवासी टोला टेंगपाजा में प्रखंड जीविका कार्यालय फुल्लीडुमर के सौजन्य से एक दिवसीय निशुल्क पशु स्वास्थ्य जांच एंव जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में मुख्य रुप से जीविका से जुड़े किसान भाईयों एंव पशुपालकों दीदीयों का पशुओं का इलाज ग्रामिण प्रवेश में शिविर आयोजित करते हुए किया गया इस दौरान लगभग 500 मवेशियों एंव बकरियों का इलाज मुफ्त में करते हुए दबाइयां भी मुफ्त में देने का कार्य किया गया । मौके पर चिकित्सा करने को लेकर पशु चिकित्सक डाक्टर नवीन कुमार मंडल, डाक्टर मृत्युंजय कुमार ,बलराम कुमार ,के द्वारा किया गया । शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय समन्वयक अमित कुमार सिंहा के द्वारा किया गया जिसकी पूरे शिविर का संचालन का कार्य सामुदायिक गौतम शंभू , सुभाष कुमार दास , कृष्ण देव कुमार , नंदकिशोर कुमार यादव , सीएम संगीता सोरेन,सोनी कुमारी,सिंपल कुमारी,कांता कुमारी , करिश्मा कुमारी,रुपा कुमारी ,आदी लोगों के द्वारा सहयोग करने का भरपूर काम किया ।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)आवास प्लस 2024 को लेकर तेलिया पहाड़ पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया के अध्यक्षता में आमसभा आयोजित 

बिहार/बांका। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2024 को लेकर आज मंगलवार को तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अध्यक्ष्ता में पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आम सभा आयोजित की गयी ।इस आम सभा में आवास प्लस सूची में सामिल पात्र परिवारों के सत्यापन,चयन एंव अंतीम सूची तैयार करने हेतु ग्राम सभा आयोजित किया गया।इस दौरान आम सभा में पात्र लाभुकों के संबंध में आवश्यक चर्चा के साथ ही, सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गयी। साथ ही योग्य परीवारो को योजना का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एंव चर्चा की गयी।इस अवसर पर बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति कुमारी, पंचायत के सभी वार्ड के वार्ड सदस्य गण ,एंव काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर मुखिया विनय कुमार सिंह ने बताया की पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पहुंचाना पंचायत प्रतिनिधियों का प्राथमिकता होता है ।
मझौलिया में शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में सदर डीएसपी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, सीओ डौली कुमारी, थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।सदर डीएसपी अजीत कुमार ने अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।सीओ डौली कुमारी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी शिकायतों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मौके पर उप प्रमुख नरेश कुमार यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष हरि लाल यादव, आशीष भट्ट, सत्य प्रकाश, संतोष यादव ,मलय विश्वास, नारद सिंह ,दीनानाथ साह , फिरोज देवान, जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन,पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, गोलू श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, मनजीत श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन अंसारी, संजय पटेल सहित अन्य शामिल थे।
नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखकर स्थानीय अधिकारियों ने किनारे बसे गांवों का दौरा किया।

लौरिया। सीकरहना, मसान और बोलोर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर स्थानीय अधिकारियों ने किनारे बसे गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को सुरक्षित तथा ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।एसडीएम अभिजीत कुमार गोविन्द, अंचल अधिकारी आशु रंजन और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने गांवों में जाकर बाढ़ का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं भी जानीं| टीम ने लौरिया, तेलपुर, सिसवनिया, बरवा, नुनिया टोला, बेलवा लखनपुर, मटियरिया, बघलोचना और सुअर छाप सौराहाँ जैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी की स्थिति और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी परेशानी में तुरंत जानकारी देने की अपील की। संबंधित कर्मचारियों को भी बाढ़ पर नजर रखने और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
योजना विकास को लेकर प्रखंड सभागार में बि डी ओ के अध्यक्षता में सभी मुखियागणो के साथ की बैठक आयोजित।

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड सभागार में आज मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया गणों के साथ प्रखंड के बिडीओ प्रीति कुमारी के द्वारा लम्बित दिनों से रुके योजना विकास को लेकर बैठक आयोजित करते हुए बताया गया की सभी पंचायतों में बचे रासी को लेकर ग्राम सभा आयोजित करतें हुए राशि को खर्च करने को लेकर पारित कराने को लेकर निर्देश दिया गया ।बताया गया की ।षषटम एंव 15 वीं वित्त योजनाओं  की राशियों को निश्चित तिथि तक अविलम्ब ख़र्च करें।मौके पर बैठक  में डीपीआर ओ शशी कुमार, सीडीपीओ चंदन कुमार,कैथा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया सह संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ,पप्थडा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार, फुल्लीडुमर पंचायत के साइमन मरांडी,भितीया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्रर जूनियर,उत्तरी कोझी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव,सादपूर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार मंडल,सभी पंचायतों से संबंधित पंचायत सचिव,बैठक में मौजूद थे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को बिडीओ ने कहा की निर्देश का पालन नहीं सोने पर निश्चित तौर पर वेसे पंचायत के प्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव सहित पर कार्यवाही होगी।