
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 31वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
---
कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कुलगुरु प्रो. पी. के. मिश्रा, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के मुख्य अतिथ्य में गुरूवार को 31वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ ही मुख्य अतिथियों के स्वागत के उपरांत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि संकाय; डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक विस्तार सेवाएं; डॉ. वी. के. यादव, संचालक प्रक्षेत्र जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं डॉ. डी. एस. तोमर, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी.एस. किरार, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के द्वारा रबी 2025-26 में किए गये कार्यों एवं खरीफ 2026 की कार्ययोजना का पावर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया साथ ही केंद्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाइयों के बारे में बताया गया। इसके बाद सुझाव के लिए सदस्यों से अनुरोध किया गया तत्पच्यात सदस्यों के सुझाव इस प्रकार रहे। तदनुसार प्रो. पी.के. मिश्रा द्वारा सुझाव दिए गये कि पशु पालन पर प्रशिक्षण पशु पालन विभाग के साथ कराएँ, मखाना/सिंघाड़ा/कमल गट्टा की खेती क्यों विलुप्त हो गई है, इस विषय पर जानकरी प्राप्त कर कार्य करें, मछली पालन के प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है, धान में डी.एस.आर तकनीकी का प्रदर्शन करें और जिला कलेक्ट्रेट/जिला प्रशाशन / कृषि विभाग को रिज एवं फरो/कतार में वुबाई के लिए क्षेत्रीय अधिकारीयों के लिए दिशा निर्देश दें। वहीं डॉ. टी.आर. शर्मा ने बैठक के दौरान सुझाव दिए दो एकड़ का आई.एफ़.एस. मोडल विकसित करें, प्राकृतिक खेती में घटकों का आंकलन करें, मछली पालन के साथ सिंघाड़े की खेती उद्यानिकी एवं मछली पालन वैज्ञानिक मिलकर करें, उर्द की किस्मों को प्रक्षेत्र परीक्षण एवं अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन दोनों में न लें जायें, बोरान पर प्रक्षेत्र परीक्षण एवं अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं हैं केवल प्रशिक्षण करें साथ ही फसल किस्म को ले जाना तकनीक नहीं है, प्रक्षेत्र परीक्षण एवं अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन में सुधार करें।
उपरोक्त बैठक में श्री अशोक शर्मा, प्रतिनिधि उपसंचालक कृषि, श्री आई. पी. तिवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एवं श्री अंशुल पस्तोर कृषि विस्तार अधिकारी, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग; श्री ओ.पी. मालवीय उद्यान विभाग; श्री दिलेश्वर बल्देवार कृषि अभियांत्रिकी; नीतेश चतुर्वेदी कृषक उत्पादक संगठन; धनेंद्र यादव बीज उत्पादक संस्था; श्रीमति रानी राना एवं श्री रमाकांत राना, निदेशक एग्रीस्टार्टअप; श्री देवी सिंह ठाकुर, श्री विष्णु शर्मा, श्रीमति कृष्णा गौतम प्रगतिशील कृषकों; पतंजली संस्थान से श्री मुन्नीलाल यादव एवं श्री मंगल सिंह ठाकुर; दिव्ययोग संस्थान से श्री भुवनेश्वर राय एवं कृषि महाविद्यालय से डॉ. ए.के. श्रीवास्तव (उद्यानिकी), डॉ. ए.के. श्रीवास्तव (मौसम विज्ञान), डॉ. योगरंजन, डॉ. संदीप खरे (पशुपालन वैज्ञानिक) एवं डॉ. अभिषेक शर्मा तथा बैठक का प्रतिवेदन एवं कार्यवाही लेखन डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़ द्वारा तैयार किया गया एवं इस बैठक का संचालन डॉ. सतेन्द्र कुमार द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. एस.के. जाटव द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, डॉ. आई.डी. सिंह, जयपाल छिगारहा एवं कुल 46 अधिकारी एवं कर्मचारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh