15 लाभार्थियों के बनाये उद्यमी कार्ड
------
#श्योपुर-/ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना दिवस पर आज जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित 15 लाभार्थियों के उद्यमी कार्ड बनाये गये।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा कौशल विकास से संबंधित आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लाभार्थियों को बताया गया कि उद्यमशील रजिस्ट्रेशन के माध्यम से विभिन्न बैंको से ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश मीणा ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थी भी उद्यमी कार्ड बनवाकर अपना रोजगार, बैको के ऋण के माध्यम से शुरू कर सकते है संस्थान द्वारा बैंको से ऋण दिलाने के लिए लीड बैंक के साथ समन्वय किया जाता है, इस कार्यक्रम मे 75 लाभार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री अजय सक्सैना, संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश मीणा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादौन, श्रीमती प्रीति भार्गव, लेखापाल श्री गोविन्द शिवहरे, श्री हरिओम मीणा आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur