
#रामनगर में '#उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को पैठ पड़ाव स्थित प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ।
15 नवंबर तक चलने वाली #इस प्रतियोगिता में यूथ बालक-बालिका और एलीट (सीनियर) महिला वर्ग के प्रदेश भर से आए 162 मुक्केबाज दम-खम दिखा रहे हैं।
#उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
#इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी हल्द्वानी निर्मला पंत ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर ईमानदारी से खेलने का संदेश दिया।
#आयोजन सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक देवेन्द्र चंद्र भट्ट जी एवं जितेंद्र बिष्ट जी के नेतृत्व में हो रही है । इस चैंपियनशिप में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले खेले जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे ने किया।
#समारोह में किसान आयोग सदस्य संजय डॉर्बी, #पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, #पूर्व राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, अमिता लोहनी, पूर्व खेल उपनिदेशक सुरेश पांडे,जिपं सदस्य हेमचंद्र नैनवाल, पूर्व सभासद भुवन डंगवाल ,भावना भट्ट आदि मौजूद रहे ।
#uttrakhand #Ramnagar #nainital