
होमगार्ड जवान ड्यूटी के साथ निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का दायित्व, 1100 पौधे किए वितरित
झुंझुनूं। शहर में सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा एवं आवाम ग्रुप झुंझुनूं के संयुक्त में एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1100 पौधों का निःशुल्क वितरण किया। यह अभियान लगातार चौथे वर्ष भी जारी रहा। अजय वर्मा अब तक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 7000 पौधे लोगों में वितरित कर चुके हैं।
अजय वर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान, प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उनका कहना है कि "पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।"
आवाम ग्रुप सदस्य संदीप कुमार टंडन ने बताया कि यह अभियान केवल पौधे बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान राजेश हरिपुरा,संदीप टंडन,प्यारेलाल भूपेश,सीताराम बास बुडाना राकेश कुमावत महेंद्र मीणा नरेंद्र मीणा मौजुद रहे।