
छात्रावासों में कोचिंग के लिए शिक्षकों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित
---
आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित उत्कृष्ट छात्रावासों, महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति, जनजाति बालक व कन्या छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था के लिए अनुभवी शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यों, सेवा निवृत्त शिक्षकों से विषयवार कोचिंग हेतु आगामी 30 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालक व कन्या छात्रावास खंडवा तथा विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट बालक व कन्या छात्रावास खालवा के लिए अंग्रेजी, गणित, जीवन, जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, कम्पयूटर विषय की कोचिंग की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा खण्डवा एवं हरसूद विकासखण्ड के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय जनजातीय छात्रावासों तथा खंडवा व हरसूद ब्लॉक में अनुसूचित जाति के महाविद्यलायीन छात्रावासों के लिए अंग्रेजी विषय की कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इच्छुक शिक्षक को संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ बीएड या डीएड एवं संबंधित को विषय पढ़ाने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कोचिंग की ये कक्षाऐं सांय 7 बजे से 9 बजे के बीच संचालित होंगी।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#khandwa