Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उत्साह, भावनाओं और यादगार प्रस्तुतियों से भरपूर रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थान के शैक्षणिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा, होटल प्रबंधन विभाग के प्राचार्य डॉ. सुरेश चौहान तथा एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने कहा कि संस्थान को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखते रहने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के आकर्षण के रूप में व्यक्तित्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गौरव शर्मा को "मिस्टर फेयरवेल" तथा चंदिका को "मिस फेयरवेल" चुना गया। वहीं जयदीप नेगी को "मिस्टर हैंडसम" और आकांक्षा शर्मा को "मिस प्रिटी" का खिताब प्रदान किया गया। संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने अपने संदेश में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने, उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संस्थान परिवार ने सभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता की शुभकामनाएँ दीं।