Public App Logo
Profile Picture

Arya Bharat live

@aryabharatlive
79Followers
0Following
हिमाचल में बैंक कर्मचारियों का हल्ला बोल! 🏦✊
5-डे वीक की मांग को लेकर शिमला में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन। यूनियनों ने चेताया—मांगें नहीं मानीं तो सितंबर में 3 दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल!

<nis:link nis:type=tag nis:id=bankstrike nis:value=BankStrike nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankemployees nis:value=BankEmployees nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=5dayweek nis:value=5DayWeek nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/>
रिज मैदान में सरेआम भिड़े लोग! 😱 मारपीट का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ridgemaidaan nis:value=RidgeMaidaan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimlanews nis:value=ShimlaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
बाहरा विश्वविद्यालय में ‘एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड सिमुलेशन टेक्निक्स’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने साझा किए शोध एवं नवाचार के अनुभव

वाकनाघाट, शिमला हिल्स, 11 सितंबर:
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “Advanced Materials and Simulation Techniques” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 10 एवं 11 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण एवं शोध संस्थानों से आए विशेषज्ञों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सम्मेलन में संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, आईआईटी बॉम्बे, एमिटी विश्वविद्यालय, शूलिनी विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डीआईटी विश्वविद्यालय देहरादून, किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी तथा NITTTR चंडीगढ़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले सम्मेलन में उन्नत सामग्री विज्ञान, सिमुलेशन तकनीकों, आधुनिक शोध पद्धतियों और इनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर गहन चर्चा हुई।

सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों के बीच शोध और नवाचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा शोधार्थियों को नई सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने शोध को समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने का संदेश दिया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रो. संदीप कुमार अग्रवाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने उन्नत सामग्री एवं सिमुलेशन तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे शोध और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक समस्याओं को समझने और उनके प्रभावी समाधान विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

तकनीकी सत्रों में डॉ. संदीप चौहान एवं डॉ. रमेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार और शोध अनुभव साझा किए। मनीषा कोहली ने तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभागियों के शोध प्रस्तुतिकरण और वैज्ञानिक संवाद को दिशा प्रदान की। सम्मेलन के दौरान शोधार्थियों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।

समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रोफेसर घनश्याम चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मेलन की सफलता पर आयोजकों, प्रतिभागियों और शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ शोध के प्रति उनकी रुचि को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर  सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “ज्ञान और शोध की कोई सीमा नहीं होती। ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नई सोच, नए अनुभव और नई संभावनाओं से जोड़ते हैं। मैं सम्मेलन में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं युवा शोधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने ज्ञान एवं प्रतिभा के माध्यम से देश और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. नैण्टा, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुशील चौधरी, रजिस्ट्रार विनीत कुमार तथा डीन एकेडमिक प्रो. सुमिता सूद ने भी सम्मेलन की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कोन्फ्रेस् के कन्वीनर प्रो. गगन भार्गव ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को देश के विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों के साथ संवाद करने और अपने शोध को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सभी विशेषज्ञों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

कॉन्फ्रेंस के को-कन्वीनर डॉ. बी.के. शर्मा एवं डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। वहीं आयोजन सचिव डॉ. इनेश, डॉ. पारुल शर्मा एवं डॉ. दिनेश ठाकुर ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन के आयोजन में स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के सभी संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों का विशेष योगदान रहा। उनके सामूहिक प्रयासों से दो दिवसीय सम्मेलन ज्ञान, शोध, संवाद और नवाचार का एक सार्थक मंच बनकर उभरा।

बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन अपने पीछे केवल शोध-पत्रों और तकनीकी चर्चाओं की स्मृतियां ही नहीं छोड़ गया, बल्कि देश के विभिन्न संस्थानों से आए शिक्षाविदों और युवा शोधार्थियों के बीच नए विचारों, नए संपर्कों और नई संभावनाओं की मजबूत नींव भी रख गया। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि जब ज्ञान, शोध और युवा प्रतिभा एक मंच पर मिलते हैं, तो नई संभावनाओं के द्वार खुलते हैं।
सोलन में भारी बारिश से ओल्ड डीसी ऑफिस के पास जलभराव! सड़क पर भरा पानी, राहगीर और वाहन चालक परेशान। ⚠️🌧️

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
98 साल के मरीज ने ऑक्सीजन मास्क लगाने से किया इनकार… तो डॉक्टर राघव ने प्यार से कहा— “अभी तो आपको 100 साल पूरे करने हैं।” ❤️🙏
डॉक्टर और मरीज के रिश्ते में ऐसी इंसानियत दिल छू जाती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=igmcshimla nis:value=IGMCShimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doctorraghav nis:value=DoctorRaghav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/>
सोलन में अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! 🚜 सड़क किनारे बने अवैध निर्माण पर चला जेसीबी का पंजा, कई कब्जे ध्वस्त।

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/>
खूंटा फिल्म का डायलॉग हुआ वायरल! 🔥🎬
सोशल मीडिया पर छाया ये दमदार डायलॉग, लोगों के बीच खूब हो रहा वायरल। 😍

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khuntafilm nis:value=KhuntaFilm nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khunta nis:value=Khunta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/>
बरोटीवाला में गले में सांप डालकर घूमता दिखा युवक! 😱 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

⚠️ ऐसी हरकत की नकल न करें, सांप से दूरी बनाए रखें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=barotiwala nis:value=Barotiwala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=snake nis:value=Snake nis:enabled=true nis:link/> Bhushan Jewellers
🏆 एचपीटीयू परिणाम में एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स का शानदार प्रदर्शन 🌟

एलआर इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी , सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व का अवसर है कि बी.फार्मेसी तृतीय वर्ष की छात्रा हितेही चौहान ने 9.07 एसजीपीए प्राप्त कर एचपीटीयू की 10 सूची में नौवां स्थान हासिल किया।

यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं समर्पण का प्रमाण है। साथ ही, यह संस्थान के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक प्रयासों को भी दर्शाती है।

इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ.शचि सिंह एवं निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा  ने सभी छात्रों, अभिभावकों तथा संकाय सदस्यों को बधाई दी है। प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने भी छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।संस्थान द्वारा विद्यार्थियों की इस सफलता को समर्पित शिक्षण व्यवस्था और सतत् मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया।

🌟 हितेही चौहान एवं समस्त फार्मेसी संकाय को हार्दिक बधाई! 🌟

“कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन सफलता की पहचान हैं।”
Days Working, PIL समेत कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल। हड़ताल के चलते आज बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankstrike nis:value=BankStrike nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankemployees nis:value=BankEmployees nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम पंचायत बसाल के लिए दो आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु धनराशि स्वीकृत

सोलन। ग्राम पंचायत बसाल में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप के प्रयासों से पंचायत क्षेत्र में दो आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करवाई गई है।

इस संबंध में डॉ. राजेश कश्यप ने उपायुक्त (DC) श्री मनमोहन शर्मा से मुलाकात कर ग्राम पंचायत बसाल में दो आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण/विकास के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया, जिस पर प्रशासन द्वारा आवश्यक धनराशि स्वीकृत की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसाल के प्रधान रिचा ठाकुर जी एवं उपप्रधान श्री अभिलाष वर्मा जी उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए डॉ. राजेश कश्यप का आभार व्यक्त किया।

डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं महिलाओं-बच्चों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का आधार हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनका निरंतर प्रयास है।

डॉ. राजेश कश्यप ने इस कार्य के लिए उपायुक्त श्री मनमोहन शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सोलन क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा।
सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज! ⚽🏆 समाजसेवी कमल कश्यप ने किया शुभारंभ, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम। 🔥

<nis:link nis:type=tag nis:id=kamalkashyap nis:value=KamalKashyap nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=under14football nis:value=Under14Football nis:enabled=true nis:link/>
🏆 एचपीटीयू परिणाम में एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स का शानदार प्रदर्शन 🌟

एलआर इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी , सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व का अवसर है कि बी.फार्मेसी चतुर्थ वर्ष की छात्राओं साक्षी एवं सारिका ने 9.45 एसजीपीए प्राप्त कर एचपीटीयू की शीर्ष 10 सूची में छठा स्थान हासिल किया।

यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं समर्पण का प्रमाण है। साथ ही, यह संस्थान के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक प्रयासों को भी दर्शाती है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एमडी मैम डॉ. शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

🌟 साक्षी, सारिका एवं समस्त फार्मेसी संकाय को हार्दिक बधाई! 🌟

“कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन सफलता की पहचान हैं।”
सोलन में पानी के बकायेदारों पर नगर निगम का शिकंजा! 💧🚨
5 लाख का बिल नहीं चुकाने पर काटा कनेक्शन, अब तक 40 कनेक्शन कट चुके हैं। वार्ड-14 में 15 चालान काटे गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/>
किन्नौर में बड़ा हादसा टला!
रूपी गांव से पियो जा रही रिकांगपिओ डिपो बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ से बस सड़क किनारे सुरक्षित रोक दी गई और यात्रियों की जान बाल-बाल बची। 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=kinnaur nis:value=Kinnaur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reckongpeo nis:value=ReckongPeo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सोलन: 14 सितंबर को इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली, बिजली बोर्ड ने जारी किया शटडाउन का शेड्यूल
⚽ सोलन में अंडर-14 बॉयज स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आयोजन! 🏆
मुख्य अतिथि कमल कश्यप ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 👏

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=under14football nis:value=Under14Football nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=footballchampionship nis:value=FootballChampionship nis:enabled=true nis:link/>
शिमला जिला परिषद पर पहली बार बीजेपी का कब्जा! 🟠🏆
102 दिन बाद भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन और भरत सिंह क्लांटा वाइस चेयरमैन चुने गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimlazilaparishad nis:value=ShimlaZilaParishad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सोलन से प्रेरणादायक खबर: रेहड़ी चालक की बेटी कनिका शर्मा ने पास की NEET परीक्षा, नाहन मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला।
<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neetsuccess nis:value=NEETSuccess nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inspiration nis:value=Inspiration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=proudfather nis:value=ProudFather nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanikasharma nis:value=KanikaSharma nis:enabled=true nis:link/>
चलती बस पर गिरा पहाड़ का ल्हासा! 😱
सुजानपुर-आलमपुर ब्यास पुल पर हादसा, बस क्षतिग्रस्त—यात्री बाल-बाल बचे। 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suzanpur nis:value=Suzanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=alampur nis:value=Alampur nis:enabled=true nis:link/>
खुशियों भरी दिवाली, खरीदारी के साथ जीतने का शानदार मौका! 🪔🎁
भूषण ज्वेलर्स के साथ खरीदें और पाएं मेगा प्राइज जीतने का मौका! 💎🚗🛵📺
Bhushan Jewellers 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhushanjewellers nis:value=BhushanJewellers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diwalioffer nis:value=DiwaliOffer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shopandwin nis:value=ShopAndWin nis:enabled=true nis:link/>
MMU कर्मचारियों का विवाद लेबर ऑफिस पहुंचा!

<nis:link nis:type=tag nis:id=mmu nis:value=MMU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kumarhatti nis:value=Kumarhatti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=employeeprotest nis:value=EmployeeProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
डगयाली पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🌸
 सिरमौर में दो दिवसीय डगयाली पर्व की अनोखी रौनक और लोक संस्कृति की झलक। ❤️

<nis:link nis:type=tag nis:id=डगयालीपर्व nis:value=डगयालीपर्व nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dagiyaliparv nis:value=DagiyaliParv nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सिरमौर nis:value=सिरमौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirmaur nis:value=Sirmaur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirmouri nis:value=Sirmouri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachaliculture nis:value=HimachaliCulture nis:enabled=true nis:link/>
लेबर ऑफिस में जमकर हंगामा! 🚨
MMU वर्कर्स और प्रशासन के बीच समझौता नहीं हुआ। मजदूरों ने लगाए “SP Go Back” के नारे, पुलिस और मजदूर नेताओं के बीच भी हुई तीखी तनातनी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=breaking nis:value=Breaking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mmu nis:value=MMU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=labouroffice nis:value=LabourOffice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aituc nis:value=AITUC nis:enabled=true nis:link/>
सोलन: MMU हॉस्पिटल में प्रदर्शन के बीच बंदूक दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल!

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mmu nis:value=MMU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/>