
कांग्रेस कमेटी शहरी (जिला सचिव) ललित अग्रवाल ने अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल, मिठाई खिलाई, और उनका आशीर्वाद लिया
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी के (जिला सचिव) ललित अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम में जाकर फल,मिठाई, और बिस्कुट भुजिया (फल प्रसाद) स्वरूप की सेवा का पुण्य किया और वहां पर करीब 15 से 17 के लगभग मौजूद सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्होंने कहा कि वे आगे भी भविष्य में अपने जन्मदिन और त्योहारों पर और कोई भी शुभ कार्यक्रमों पर यहां पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने और फल मिठाई प्रसाद की सेवा का दान धर्म करने का कार्य जारी रखेंगे और यह भी कहा कि आज जो कुछ भी मैं हूं अपने माता-पिता जी के दिए हुए संस्कारों और उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की बदौलत हूं और यह भी कहा कि उनके माता-पिता और बाबा श्याम जी का आशीर्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और दया दृष्टि उन पर और उनके पूरे परिवार पर ऐसे ही बरकरार रहे हमेशा और ऐसे ही वह जिंदगी भर दान धर्म सेवा भाव करते रहे जरूरतमंदों की और बुजुर्गों की इस शुभ कार्य में साथ देने के लिए उनके साथ रवि शर्मा हरेंद्र कुमार हँसाका साहिल श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026