
#बालाघाट
पीपरझिरी में किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
डीएसआर पद्धति, प्राकृतिक खेती और जैविक कीट नियंत्रण के उपाय बताए
ग्राम पीपरझिरी में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं फसलों में कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय एवं सहायक संचालक कृषि श्री राजेश कुमार खोबरागड़े ने किसानों को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) पद्धति, प्राकृतिक खेती तथा खेत बचाओ कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती में नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के उपयोग और उनके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने फसलों में लगने वाले कीटों की रोकथाम के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाने तथा रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान किसानों को खेत बचाओ कार्यक्रम के उद्देश्यों, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने के उपायों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों को अपनाने और उपलब्ध कृषि योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi