Public App Logo
सीनियर सिटीजन एसोसिएशन पिंजौर ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, रंजीत उप्पल ने किया ध्वजारोहण.... पिंजौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: आज पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन पिंजौर की ओर से बिटना रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रंजीत उप्पल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रधान लाल सिंह, सुरिंदर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यातिथि रंजीत उप्पल का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और उपस्थित लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यातिथि रंजीत उप्पल ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर रंजीत उप्पल ने सभी क्षेत्रवासियों एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उनके अनुभव एवं सुझाव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज और देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की प्रगति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ। - Jagadhri News