खरड़ विधानसभा में कांग्रेस की सियासत गरम, दलविंदर सिंह बेनीपाल का बड़ा बयान!
खरड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार दलविंदर सिंह बेनीपाल ने विशेष बातचीत में कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। बेनीपाल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से टिकट के इच्छुक हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि यदि परिस्थितियां बनीं तो वे आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला भी कर सकते हैं।
कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के सवाल पर बेनीपाल ने कहा कि पार्टी हाईकमान और वरिष्ठ नेतृत्व, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, संगठन को मजबूत करने के लिए उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला करेगी।
जब उनसे पूछा गया कि यदि जनता उन्हें विधायक चुनती है तो उनकी पहली प्राथमिकता क्या होगी, तो बेनीपाल ने कहा कि खरड़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को विधानसभा तक मजबूती से पहुंचाना उनका संकल्प है।
अब सभी की निगाहें कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं। क्या दलविंदर सिंह बेनीपाल को टिकट मिलेगा, या खरड़ की राजनीति नया मोड़ लेगी?
आपकी क्या राय है? क्या कांग्रेस को दलविंदर सिंह बेनीपाल को टिकट देनी चाहिए? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#Kharar #Congress #DalwinderSinghBenipal #PunjabPolitics #Election2027 #CharanjitSinghChanni #RajaWarring #PoliticalUpdate #RashtriyaKadamNews