
मंडेलिया ने किया कांग्रेस प्रत्याशी नसीम चौहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
चूरूः जिला मुख्यालय पर वार्ड 07 में कालू खां की चक्की के पास शुक्रवार देर शाम निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नसीम जमील चौहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया। इस अवसर पर मंडेलिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार के पास जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान के नेतृत्व में रफीक मंडेलिया व युवा नेता इरशाद मंडेलिया का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नौरंग तंवर, सुरेश सैनी, श्रवण गुर्जर, बजरंग बजाड़, कमल कुमार, केशाराम, कासम खान, हरिराम सैनी, पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, मोहनलाल आर्य, सोहनलाल मेघवाल, एडवोकेट आनंद सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे। नसीम जमील चौहान ने सभी का आभार जताया। #follower #nonfollowers #viralpost
#highlightseveryone #congressnews #BJPGovernment
Churu, Churu | Sep 6, 2026