अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान झंडूता के जवान संदीप कुमार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गांव खमेड़ा कलां के रहने वाले भारतीय सेना के जवान संदीप कुमार (35) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जवान संदीप कुमार सुपुत्र नानक चंद, निवासी गांव खमेड़ा कलां, ग्राम पंचायत घराण, जिला बिलासपुर, वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके चलते उनका निधन हो गया।
जवान के निधन की सूचना से झंडूता क्षेत्र में शोक की लहर है।