2027 चुनाव से पहले UKD का बड़ा सियासी दांव!
उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा-कांग्रेस से पहले 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट
काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ से मैदान में उतारा
देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार और पहाड़ों के विकास को प्रमुख मुद्दा बताया।
आशीष नेगी ने 1992 के उत्तराखंड ब्लूप्रिंट को दोबारा लागू करने की जरूरत बताते हुए पहाड़ों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल उठाए।
अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव में UKD की यह शुरुआती रणनीति प्रदेश की सियासत में क्या भूमिका निभाती है!
#UKD #उत्तराखंडक्रांतिदल #आशीषनेगी #काशीसिंहऐरी #UttarakhandElection2027 उत्तराखंडचुनाव Gairsain UttarakhandPolitics Mussoorie UdayUttarakhandNews