#Delhi हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और पार्टी के अन्य नेताओं को अवमानना के मामले में जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने सभी नेताओं को इसके लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। साथ ही साफ कहा है कि अगर तय समय में जवाब दाखिल नहीं किया गया तो उनका जवाब देने का अधिकार खत्म कर दिया जाएगा।मंगलवार को जस्टिस नवीन चावला की अगुवाई वाली दो जजों की बेंच ने सुनवाई के दौरान नेताओं को कड़ी चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा, हम अब आपको और समय नहीं देंगे। आप कोर्ट के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर अब जवाब दाखिल नहीं किया तो आपका जवाब देने का अधिकार बंद कर देंगे #delhi