Public App Logo
एमपी के 82 लाख किसानों को राहत, 17 अगस्त से फिर मिलेगी खाद मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगी अस्थायी रोक के बाद सरकार ने किसानों को राहत दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के मुताबिक 16 अगस्त की शाम तक iFMS पोर्टल पर दर्ज खाद के स्टॉक और विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का मिलान पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त से खाद की बिक्री दोबारा शुरू होगी। सरकार ने कहा है कि किसानों की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। 14 अगस्त की शाम 7 बजे से अनुदानित खाद की बिक्री रोक दी गई थी। 15 और 16 अगस्त को अवकाश के चलते बिक्री बंद रही। प्रदेश में करीब 82 लाख पंजीकृत किसान हैं। #MPFarmers, #FertilizerSupply, #MadhyaPradeshNews, #KisanNews, #MohanYadav - Raghurajnagar Nagareey News