
दिल्ली में दो महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट का मामला,
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल।
देश की राजधानी दिल्ली में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दो महिला पत्रकारों के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों महिला पत्रकारों को साकेत थाना ले गई। वहां कथित तौर पर उनका नाम और पहचान पूछी गई। आरोप यह भी है कि मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इसे लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों के साथ पुलिस के कथित व्यवहार की आलोचना करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
शेखपुरा खबर ने दिल्ली पुलिस के कथित रवैये पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्रकारों को सवाल पूछने के अधिकार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जो भी आरोप है वह गलत है। लेकिन पीड़िता ने बताया कि मारपीट हुई है।
#दिल्ली #पुलिस #मुख्यमंत्री
#पत्रकार #facebook #बिहार #शेखपुरा #fbviralpost #bihar