
बाजपुर न्यूज
यूकेडी ने बाजपुर सीट पर प्रत्याशी चयन की कवायद तेज की
बाजपुर। नैनीताल रोड स्थित उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रविवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संगठन मंत्री नंदलाल काम्बोज ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में शिव शंकर भाटिया मौजूद रहे। बैठक में मुख्य वक्ता शिव शंकर भाटिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बाजपुर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी उतारने की दिशा में तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए तीन संभावित दावेदारों के नामों का प्रपत्र भी सौंपा। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट बहादुर सिंह भण्डारी ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद योग्य प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार कर जल्द ही देहरादून स्थित केंद्रीय कार्यालय भेजी जाएगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कान्त श्रीवास्तव, युवा केंद्रीय महामंत्री चन्दनपाल, जिला उपाध्यक्ष संजय जिन्दल, ब्लॉक उपाध्यक्ष पूरन सिंह मलवाल, नगर अध्यक्ष मौ. कादिर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।