Writing
केलाखेड़ा में यौमे पैदाइश हजरत मोहम्मद साहब को लेकर बैठक आयोजित
केलाखेड़ा थाना प्रांगण में यौमे पैदाइश हजरत मोहम्मद साहब, जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं जुलूसे मोहम्मदी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष मनीष खत्री, पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बैठक में बाजपुर सीओ अखिलेश कुमार ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सभी से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
R. News उत्तराखंड