परवाणू के प्रमोद शर्मा बने भाजपा जिला सोलन परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
सोलन। परवाणू कैंटर यूनियन के प्रधान एवं कसौली विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता प्रमोद शर्मा को भाजपा जिला सोलन परिवहन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, मजबूत जनसंपर्क और परिवहन क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रमोद शर्मा की नियुक्ति से पार्टी के परिवहन प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रमोद शर्मा की नियुक्ति की सूचना के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।