
नगर निकाय चुनाव-2026 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी.एस.) ने आयोजित की संपर्क सभा
▪️ दिनांक 07.09.2026 को पुलिस लाइन डीडवाना में पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी.एस.) की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संपर्क सभा आयोजित की गई।
▪️ नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण में चुनाव ड्यूटी हेतु नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रवाना किया गया।
▪️ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
▪️ चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
▪️ सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने तथा आमजन को अफवाहों पर विश्वास नहीं करने एवं किसी भी सूचना की पुष्टि के बाद ही उसे साझा करने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
▪️ पुलिस अधीक्षक ने चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्भीक, निष्पक्ष एवं संवेदनशील रहते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया।
जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन द्वारा नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।