
युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं - नशे से दूर रहकर अनुशासन और करियर पर दें ध्यान : डॉ. विशाल राणा
प्रदीप ठाकुर
कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा ने आज क्षेत्र के युवा छात्रों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने, जीवन में अनुशासन अपनाने और अपने करियर को लेकर गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. राणा ने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है। अगर युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान देगी तो न केवल अपना बल्कि पूरे समाज और देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कुसुम फाउंडेशन द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने डॉ. विशाल राणा के सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों की जमकर सराहना की और भविष्य में भी फाउंडेशन के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा जताई।
इस अवसर पर कार्तिक, कनिष्क, सचिन, साहिल, ईशु, आदित्य सहित कई युवा छात्र उपस्थित रहे।
Rakkar, Kangra | Oct 18, 2026