Public App Logo
Profile Picture

Newshimachal24

@newshimachal.24
29Followers
0Following
Video 0
**देहरा व ज्वालाजी में 11,12 एवम 13 अक्टूबर को निकाली जाएगी सवर्ण समाज न्याय यात्रा,राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सुप्रीमो रूमित सिंह ठाकुर करेंगे अध्यक्षता
**कार्यक्रम की देख रेख कर रहे नागी जमवाल सुनें क्या बोले
ज्वालामुखी मंदिर में अश्विन नवरात्रों को लेकर कैसी रहेगी व्यवस्था, क्या कहना है मंदिर अधिकारी अजय मडयाल जी का — गौरव शर्मा के साथ
ज्वालामुखी के चंगर में सड़कों को मिली नई रफ्तार, करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्लॉक महामंत्री विक्रम ठाकुर ने विधायक संजय रत्न का जताया आभार
**सुनें क्या बोले - गौरव शर्मा के साथ
ज्वालामुखी के वार्ड नंबर तीन में हो रही समस्याओं को लेकर क्या बोले पार्षद भावना सूद
Video 5
डॉ. सौरभ ठाकुर ने ग्राम पंचायत चौली में भेंट किए दो सीमेंटेड बैंच
GSSS कलोहा में NSS विशेष शिविर के 5वें दिन भी चला स्वच्छता अभियान, प्राचीन बावड़ी का किया सौंदर्यीकरण
सवेरा न्यूज:प्रदीप ठाकुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एम्स बिलासपुर दौरे को लेकर बदली यातायात व्यवस्था
संवाददाता शुभम ठाकुर बिलासपुर।
खंड स्तरीय सहकारी सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे चेयरमैन हिमकोफेड श्री विक्रम शर्मा डिक्की,,
GSSS कलोहा में NSS विशेष शिविर के 5वें दिन प्राचीन बावड़ी में चलाया सफाई अभियान,,,
प्रदीप ठाकुर 
रक्कड़:4अक्टूबर:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोहा में चल रहे NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर के 5वें दिन भी स्वयंसेवियों ने जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।शिविर का नेतृत्व प्रिंसिपल श्री राजेश सूद के दिशा-निर्देश में NSS कार्यक्रम अधिकारी सुनील कपूर और अंजू बाला कर रहे हैं।5वें दिन NSS स्वयंसेवियों ने गांव की प्राचीन बावड़ी और साथ लगते पार्क परिसर की साफ-सफाई कर उसका सौंदर्यीकरण किया। छात्रों ने बावड़ी के अंदर जमी काई और गंदगी को निकाल कर दीवारों पर सफेदी की और पानी के निकासी मार्ग को साफ किया। 
इस अवसर पर प्रिंसिपल राजेश सूद ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है और NSS के माध्यम से छात्रों में सेवा भाव और संस्कार पैदा होते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी सुनील कपूर और अंजू बाला ने बताया कि इस शिविर में छात्रों को सामाजिक सेवा, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Video 11
Garli Dangal
Video 13
बाबा सिद्ध भर्तृहरी दंगल मनियाला से लाइव
बणी में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी फोर्स ट्रैवलर और पिकअप ट्राले में जोरदार भिड़ंत
बाल-बाल टला बड़ा हादसा, दोनों वाहन खाई में गिरने से बचे; कई यात्री घायल
रिपोर्ट : प्रदीप ठाकुर
6 अक्टूबर को विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी नहीं आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कार्यक्रम किया गया बदलाव — राष्ट्रपति श्री नैना देवी जाने की अपेक्षा  अब सीधे AIIMS पहुंचकर दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा l
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
संवाददाता शुभम ठाकुर बिलासपुर।
live rakkar mela
जसवां:परागपुर- बणी में बड़ा हादसा,सवारियों से भरी फोर्स ट्रैवलर व पिकअप ट्राले में जोरदार भिड़ंत,सवारियों को आई चोटें,, रिपोर्ट,,प्रदीप ठाकुर
ग्राम पंचायत कुड़ना-सलेटी में गांधी जयंती पर ग्राम सभा आयोजित, 200 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग
प्रदीप ठाकुर 
रक्कड़:2अक्टूबर;ग्राम पंचायत कुड़ना-सलैटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ग्राम सभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक मुद्दों एवं पंचायत के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को VB-G RAM G योजना के उद्देश्यों और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका से अवगत करवाया गया।
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार की 'अपना परिवार, सुखी परिवार' योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
सभा में वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, बीपीएल सूची के नियमों एवं पात्रता पर भी जानकारी दी गई। साथ ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती मनजीत ने सभी ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सामूहिक सहयोग से पंचायत का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती मनजीत, उप प्रधान राज कुमार, सचिव प्रदीप कुमार सहित वार्ड पंच एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
kushti
kushti
Video 22
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोहा में राष्ट्रीय योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी', अपर कलोहा में भव्य राष्ट्रीय पोषण माह दिवस, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान
प्रदीप ठाकुर 
रक्कड़: 30 सितंबर।* आंगनबाड़ी केंद्र अपर कलोहा में सोमवार को 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी' थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की पूरी कमान और सफलता का श्रेय गांव की कर्मठ आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया।

सच में देखा जाए तो हमारी आंगनबाड़ी वर्कर और आशा कार्यकर्ता ही धरातल पर सरकार की रीढ़ हैं। चाहे कड़ाके की ठंड हो या बरसात, ये बहनें घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और कुपोषित बच्चों का ध्यान रखती हैं। पोषण की सही जानकारी से लेकर टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच तक, इनका योगदान अतुलनीय है। इनके बिना कोई भी स्वास्थ्य अभियान सफल नहीं हो सकता।

कार्यक्रम में महिलाओं को मोटे अनाज, हरी सब्जियों और संतुलित थाली का महत्व समझाया गया। पोषण थाली प्रदर्शनी और अनाजों से बनी रंगोली मुख्य आकर्षण रही, जो इन कार्यकर्ताओं की रचनात्मकता और मेहनत को दर्शा रही थी।

इस अवसर पर गांव की कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन, मधुबाला, सुनीता देवी, अंजना देवी तथा हर समय सेवा के लिए तत्पर रहने वाली आशा कार्यकर्ता मीना कुमारी ने शानदार भूमिका निभाई। वार्ड पंच नेहा रानी सहित सभी ने इन सभी कार्यकर्ताओं के जज्बे और सेवाभाव की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि ऐसी कर्मठ बहनों पर पूरे गांव को गर्व है।