🙏 नवरात्रि के पहले दिन मां ब्रह्माणी देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, सजने लगा मेला! 🚩🌺
जसवंतनगर के सिद्ध पीठ मां ब्रह्माणी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने माता के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🙏
🚩 झंडा-नेजा चढ़ाने की खास परंपरा
मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा-नेजा चढ़ाने पहुंचते हैं। नौ दिवसीय नवरात्रि मेले में 100 से अधिक दुकानें लगती हैं। प्रसाद, पूजन सामग्री, खानपान और महिलाओं के सामान की दुकानें सजने लगी हैं।
🛕 मंदिर का इतिहास 500 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
❤️ जय माता दी! 🙏🚩
💬 आप भी मां ब्रह्माणी देवी के दर्शन करने जाते हैं? जय माता दी लिखकर अपनी आस्था व्यक्त करें।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
🙏 क्षेत्र की खबरें और विज्ञापन के लिए डीपीएस चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #नवरात्रि #मांब्रह्माणीदेवी