🚨 जसवंतनगर में देर रात बड़ा हादसा! दो अनियंत्रित कारें दुकानों में घुसीं, शटर और फर्नीचर क्षतिग्रस्त।
कस्बे के बड़े चौराहे से फक्कड़पुरा मार्ग पर रविवार रात करीब 2 बजे दो कारों के अनियंत्रित होने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। अर्जुन सिंह की सर्राफा दुकान, जगदीश ड्राई क्लीनर्स और इशू लेडीज कलेक्शन सहित दुकानों के शटर, तख्त और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए।
गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण मौके पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों कारों को हटवाया।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
आपकी नजर में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
🚔📢
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #RoadAccident #MohammadAsifKhan