Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

MORE NEWS

आश्वासन के पांच दिन बाद फिर जमीन के लिए सत्याग्रह, रोते हुए पानी में उतरा किसान का बेटा, पिता बोले कि अबकी बार बेटा शहीद हो जाना लेकिन मांगे पूरी होने पर ही लौटना,

रीवा गुढ़ तहसील के ग्राम बेला निवासी किसान परिवार का संघर्ष अब फिर से जारी, 48 घंटे के अनशन के बाद प्रशासन ने दिया था कार्रवाई का भरोसा; मांगें पूरी नहीं होने पर फिर शुरू हुआ विरोध

तलाश न्यूज रीवा

रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बेला में अपनी कृषि भूमि और उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान परिवार का संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। करीब पांच दिन पहले 48 घंटे तक पानी में आधा डूबकर सत्याग्रह करने वाले किसान पुत्र ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया था। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह एक बार फिर पानी में उतरकर सत्याग्रह करने को मजबूर हुआ है।

किसान परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर हाईटेंशन लाइन और टावर लगाए जा रहे हैं। परिवार लंबे समय से जमीन के उचित मुआवजे और अपनी मांगों के निराकरण की मांग कर रहा है। जब उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो किसान पुत्र ने पहले पानी में आधा डूबकर करीब 48 घंटे तक सत्याग्रह किया था।

देर रात रीवा कलेक्टर पहुंचे थे अनशन स्थल

पहले आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, गुढ़ एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी देर रात करीब 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने किसान पुत्र से पूरे मामले की जानकारी लेकर उसकी मांगें सुनी थीं।

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जो मांगें नियमानुसार उचित पाई जाएंगी, उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसान पुत्र ने अपना अनशन समाप्त कर दिया था। लंबे समय तक अनशन पर रहने के कारण उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था।

पांच दिन बाद फिर पानी में उतरा किसान पुत्र

किसान परिवार का कहना है कि प्रशासन के आश्वासन के पांच दिन बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद किसान पुत्र एक बार फिर पानी में उतर गया। इस दौरान वह भावुक होकर रोता नजर आया और अपनी जमीन बचाने की गुहार लगाता रहा।

किसान परिवार का कहना है कि जब आश्वासन के बाद भी जमीन पर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो उनके सामने फिर आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

पिता का भावुक बयान—मांगे पूरी हों, तभी लौटना

किसान पुत्र के पिता देशराज मिश्रा का बयान भी बेहद भावुक करने वाला है। उनका कहना है कि परिवार अपनी जमीन और हक के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने अपने बेटे से कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखो।

परिवार की पीड़ा यह है कि एक किसान को अपनी जमीन बचाने के लिए बार-बार सत्याग्रह और आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। परिवार का कहना है कि वह प्रशासन से किसी विशेष कृपा की मांग नहीं कर रहा, बल्कि अपनी जमीन के संबंध में नियमानुसार उचित मुआवजे और न्याय की मांग कर रहा है।

हाईटेंशन लाइन और टावर को लेकर विवाद

किसान परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर अडानी कंपनी की ओर से हाईटेंशन लाइन और टावर लगाए जा रहे हैं, लेकिन जमीन का उचित मुआवजा तय किए बिना काम कराया जा रहा है। इसी के विरोध में किसान परिवार ने आंदोलन शुरू किया है।

किसान पुत्र का आरोप है कि जब उसने अपने मामले में जवाब और न्याय की मांग की तो उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित कंपनी का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

जीतू पटवारी ने भी किसान से की थी बात

पहले आंदोलन के दौरान मामले की जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान देशराज मिश्रा से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने किसान की स्थिति और उसकी मांगों की जानकारी ली थी।

कांग्रेस ने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, किसान की शिकायत सुनने और जमीन के उचित मुआवजे का निर्धारण कराने की मांग की थी।

आश्वासन बनाम कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

किसान परिवार का संघर्ष अब प्रशासन के आश्वासन और उसके बाद हुई कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। करीब 48 घंटे तक चले पहले सत्याग्रह के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन पांच दिन बाद किसान परिवार फिर आंदोलन की राह पर है।

यह मामला केवल एक किसान परिवार की जमीन का विवाद नहीं रह गया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि यदि प्रशासनिक आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता, तो आखिर किसान अपनी बात किसके सामने और किस तरीके से रखे?

अब देखना यह है कि किसान परिवार की मांगों पर प्रशासन कब तक ठोस निर्णय लेता है और क्या इस बार आश्वासन के बजाय जमीन पर समाधान दिखाई देता है।

आश्वासन के पांच दिन बाद फिर जमीन के लिए सत्याग्रह, रोते हुए पानी में उतरा किसान का बेटा, पिता बोले कि अबकी बार बेटा शहीद हो जाना लेकिन मांगे पूरी होने पर ही लौटना, रीवा गुढ़ तहसील के ग्राम बेला निवासी किसान परिवार का संघर्ष अब फिर से जारी, 48 घंटे के अनशन के बाद प्रशासन ने दिया था कार्रवाई का भरोसा; मांगें पूरी नहीं होने पर फिर शुरू हुआ विरोध तलाश न्यूज रीवा रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बेला में अपनी कृषि भूमि और उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान परिवार का संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। करीब पांच दिन पहले 48 घंटे तक पानी में आधा डूबकर सत्याग्रह करने वाले किसान पुत्र ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया था। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह एक बार फिर पानी में उतरकर सत्याग्रह करने को मजबूर हुआ है। किसान परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर हाईटेंशन लाइन और टावर लगाए जा रहे हैं। परिवार लंबे समय से जमीन के उचित मुआवजे और अपनी मांगों के निराकरण की मांग कर रहा है। जब उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो किसान पुत्र ने पहले पानी में आधा डूबकर करीब 48 घंटे तक सत्याग्रह किया था। देर रात रीवा कलेक्टर पहुंचे थे अनशन स्थल पहले आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, गुढ़ एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी देर रात करीब 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने किसान पुत्र से पूरे मामले की जानकारी लेकर उसकी मांगें सुनी थीं। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जो मांगें नियमानुसार उचित पाई जाएंगी, उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसान पुत्र ने अपना अनशन समाप्त कर दिया था। लंबे समय तक अनशन पर रहने के कारण उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था। पांच दिन बाद फिर पानी में उतरा किसान पुत्र किसान परिवार का कहना है कि प्रशासन के आश्वासन के पांच दिन बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद किसान पुत्र एक बार फिर पानी में उतर गया। इस दौरान वह भावुक होकर रोता नजर आया और अपनी जमीन बचाने की गुहार लगाता रहा। किसान परिवार का कहना है कि जब आश्वासन के बाद भी जमीन पर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो उनके सामने फिर आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। पिता का भावुक बयान—मांगे पूरी हों, तभी लौटना किसान पुत्र के पिता देशराज मिश्रा का बयान भी बेहद भावुक करने वाला है। उनका कहना है कि परिवार अपनी जमीन और हक के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने अपने बेटे से कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखो। परिवार की पीड़ा यह है कि एक किसान को अपनी जमीन बचाने के लिए बार-बार सत्याग्रह और आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। परिवार का कहना है कि वह प्रशासन से किसी विशेष कृपा की मांग नहीं कर रहा, बल्कि अपनी जमीन के संबंध में नियमानुसार उचित मुआवजे और न्याय की मांग कर रहा है। हाईटेंशन लाइन और टावर को लेकर विवाद किसान परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर अडानी कंपनी की ओर से हाईटेंशन लाइन और टावर लगाए जा रहे हैं, लेकिन जमीन का उचित मुआवजा तय किए बिना काम कराया जा रहा है। इसी के विरोध में किसान परिवार ने आंदोलन शुरू किया है। किसान पुत्र का आरोप है कि जब उसने अपने मामले में जवाब और न्याय की मांग की तो उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित कंपनी का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। जीतू पटवारी ने भी किसान से की थी बात पहले आंदोलन के दौरान मामले की जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान देशराज मिश्रा से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने किसान की स्थिति और उसकी मांगों की जानकारी ली थी। कांग्रेस ने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, किसान की शिकायत सुनने और जमीन के उचित मुआवजे का निर्धारण कराने की मांग की थी। आश्वासन बनाम कार्रवाई पर उठ रहे सवाल किसान परिवार का संघर्ष अब प्रशासन के आश्वासन और उसके बाद हुई कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। करीब 48 घंटे तक चले पहले सत्याग्रह के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन पांच दिन बाद किसान परिवार फिर आंदोलन की राह पर है। यह मामला केवल एक किसान परिवार की जमीन का विवाद नहीं रह गया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि यदि प्रशासनिक आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता, तो आखिर किसान अपनी बात किसके सामने और किस तरीके से रखे? अब देखना यह है कि किसान परिवार की मांगों पर प्रशासन कब तक ठोस निर्णय लेता है और क्या इस बार आश्वासन के बजाय जमीन पर समाधान दिखाई देता है।

Gopadbanas, Sidhi | Aug 17, 2026

सीधी-सिंगरौली मार्ग पर 14 टायर वाहन पलटा, चारों तरफ ऊपर दिखे टायर; वीडियो वायरल

जमोड़ी थाना क्षेत्र में अविनव ट्रेडर्स के पास हुआ हादसा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर अविनव ट्रेडर्स के पास 14 टायर वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। वाहन के पलटने के बाद उसके सभी टायर ऊपर की ओर दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना में किसी के घायल होने अथवा जनहानि की आधिकारिक जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। हादसे की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वायरल वीडियो में सड़क किनारे पलटा हुआ 14 टायर वाहन दिखाई दे रहा है।

हादसे के कारणों की जानकारी का इंतजार

वाहन अनियंत्रित होकर क्यों पलटा, क्या उसमें कोई तकनीकी खराबी थी अथवा सड़क पर किसी कारण से चालक का नियंत्रण बिगड़ा—इन सभी बिंदुओं की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

जमोड़ी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

सीधी-सिंगरौली मार्ग पर 14 टायर वाहन पलटा, चारों तरफ ऊपर दिखे टायर; वीडियो वायरल जमोड़ी थाना क्षेत्र में अविनव ट्रेडर्स के पास हुआ हादसा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर अविनव ट्रेडर्स के पास 14 टायर वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। वाहन के पलटने के बाद उसके सभी टायर ऊपर की ओर दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के घायल होने अथवा जनहानि की आधिकारिक जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। हादसे की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो में सड़क किनारे पलटा हुआ 14 टायर वाहन दिखाई दे रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी का इंतजार वाहन अनियंत्रित होकर क्यों पलटा, क्या उसमें कोई तकनीकी खराबी थी अथवा सड़क पर किसी कारण से चालक का नियंत्रण बिगड़ा—इन सभी बिंदुओं की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी। जमोड़ी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Gopadbanas, Sidhi | Aug 17, 2026

*🛑नगरपालिका को शिवसेना की दो टूक चेतावनी!*
*🛑15 दिन में सुधार नहीं तो नगरपालिका का घेराव!*
*🛑स्ट्रीट लाइट, सफाई और सड़कें बदहाल—शिवसेना का अल्टीमेटम!*
*🛑CMO से बोले शिवसेना नेता—अब काम चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं!*

*🛑नगरपालिका को शिवसेना की दो टूक चेतावनी!* *🛑15 दिन में सुधार नहीं तो नगरपालिका का घेराव!* *🛑स्ट्रीट लाइट, सफाई और सड़कें बदहाल—शिवसेना का अल्टीमेटम!* *🛑CMO से बोले शिवसेना नेता—अब काम चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं!*

Gopadbanas, Sidhi | Aug 17, 2026

सीधी में अब फिर से नशे की हालत में शिक्षक के पड़े होने का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रिमारी के प्राथमिक शासकीय विद्यालय का मामला बताया जा रहा, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठी मांग

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक अंतर्गत खड्डी के समीप रिमारी गांव स्थित प्राथमिक शासकीय विद्यालय से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में एक शिक्षक नशे की हालत में पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

यदि वीडियो में किया जा रहा दावा सही पाया जाता है, तो विद्यालय जैसे जिम्मेदार संस्थान में इस प्रकार की स्थिति गंभीर मामला है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा और अनुशासन की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है, ऐसे में इस तरह की कथित लापरवाही को लेकर विभागीय स्तर पर जांच जरूरी है।

बताया जा रहा है कि मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड्डी संकुल केंद्र से संबंधित है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति और शिक्षक के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्थानीय स्तर पर मांग की जा रही है कि संबंधित शिक्षा विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और यदि जांच में शिक्षक की लापरवाही या नशे की हालत में विद्यालय में पाए जाने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मामला सिर्फ एक शिक्षक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकारी विद्यालयों में अनुशासन, निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

#सीधी #रामपुरनैकिन #खड्डी #रिमारी #सीधी_जिला #शिक्षा_व्यवस्था #सरकारी_स्कूल #शिक्षा_विभाग #जवाबदेही #कार्रवाई #मध्यप्रदेश #MPNews #SidhiNews

सीधी में अब फिर से नशे की हालत में शिक्षक के पड़े होने का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल रिमारी के प्राथमिक शासकीय विद्यालय का मामला बताया जा रहा, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठी मांग सीधी। जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक अंतर्गत खड्डी के समीप रिमारी गांव स्थित प्राथमिक शासकीय विद्यालय से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में एक शिक्षक नशे की हालत में पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यदि वीडियो में किया जा रहा दावा सही पाया जाता है, तो विद्यालय जैसे जिम्मेदार संस्थान में इस प्रकार की स्थिति गंभीर मामला है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा और अनुशासन की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है, ऐसे में इस तरह की कथित लापरवाही को लेकर विभागीय स्तर पर जांच जरूरी है। बताया जा रहा है कि मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड्डी संकुल केंद्र से संबंधित है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति और शिक्षक के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर मांग की जा रही है कि संबंधित शिक्षा विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और यदि जांच में शिक्षक की लापरवाही या नशे की हालत में विद्यालय में पाए जाने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मामला सिर्फ एक शिक्षक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकारी विद्यालयों में अनुशासन, निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है। #सीधी #रामपुरनैकिन #खड्डी #रिमारी #सीधी_जिला #शिक्षा_व्यवस्था #सरकारी_स्कूल #शिक्षा_विभाग #जवाबदेही #कार्रवाई #मध्यप्रदेश #MPNews #SidhiNews

Gopadbanas, Sidhi | Aug 17, 2026

*नगरपालिका की बदहाल व्यवस्था पर शिवसेना ने CMO को फिर चेताया, 15 दिन में समाधान नहीं तो घेराव* 

 *स्वागत फूल के मालों से कर दिया गया है काम न होने पर मजबूर होगे आगामी:विवेक पाण्डेय* 

सीधी। नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना ने लगातार दूसरी बार नगर पालिका CMO से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे एवं जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने CMO को माला पहनाकर जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है और कचरा वाहन नियमित नहीं पहुंच रहे हैं। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
वार्ड 24 पुरानी सीधी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पूजा पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नशेड़ियों व आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा वार्ड 22-23 से पटेल पुल मार्ग की जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया गया।
शिवसेना ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगरपालिका का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा

विवेक पाण्डेय Vivek Pandey तलाश न्यूज सीधी Arvind Prasad Dwivedi BJP Madhya Pradesh Collector Office Sidhi Benam Singh Mishra Beej Bhandar Sidhi #sidhi ❤️👍🏻

*नगरपालिका की बदहाल व्यवस्था पर शिवसेना ने CMO को फिर चेताया, 15 दिन में समाधान नहीं तो घेराव* *स्वागत फूल के मालों से कर दिया गया है काम न होने पर मजबूर होगे आगामी:विवेक पाण्डेय* सीधी। नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना ने लगातार दूसरी बार नगर पालिका CMO से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे एवं जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने CMO को माला पहनाकर जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की। शिवसेना नेताओं ने कहा कि शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है और कचरा वाहन नियमित नहीं पहुंच रहे हैं। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। वार्ड 24 पुरानी सीधी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पूजा पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नशेड़ियों व आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा वार्ड 22-23 से पटेल पुल मार्ग की जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। शिवसेना ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगरपालिका का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा विवेक पाण्डेय Vivek Pandey तलाश न्यूज सीधी Arvind Prasad Dwivedi BJP Madhya Pradesh Collector Office Sidhi Benam Singh Mishra Beej Bhandar Sidhi #sidhi ❤️👍🏻

Gopadbanas, Sidhi | Aug 17, 2026