Public App Logo
*नगरपालिका की बदहाल व्यवस्था पर शिवसेना ने CMO को फिर चेताया, 15 दिन में समाधान नहीं तो घेराव* *स्वागत फूल के मालों से कर दिया गया है काम न होने पर मजबूर होगे आगामी:विवेक पाण्डेय* सीधी। नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना ने लगातार दूसरी बार नगर पालिका CMO से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे एवं जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने CMO को माला पहनाकर जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की। शिवसेना नेताओं ने कहा कि शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है और कचरा वाहन नियमित नहीं पहुंच रहे हैं। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। वार्ड 24 पुरानी सीधी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पूजा पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नशेड़ियों व आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा वार्ड 22-23 से पटेल पुल मार्ग की जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। शिवसेना ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगरपालिका का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा विवेक पाण्डेय Vivek Pandey तलाश न्यूज सीधी Arvind Prasad Dwivedi BJP Madhya Pradesh Collector Office Sidhi Benam Singh Mishra Beej Bhandar Sidhi #sidhi ❤️👍🏻 - Gopadbanas News