पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रवेश प्रक्रिया जारी, अब तक 30 विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग
पिथौरागढ़ :- मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार, अब तक 30 विद्यार्थी रिपोर्टिंग कर चुके हैं। प्रवेश से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होना सीमांत जनपद में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे और भविष्य में क्षेत्र में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।