तेलोडीह में घर के बाहर खड़ी ब्लैक स्कॉर्पियो चोरी, मुखिया की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
गिरिडीह के तेलोडीह क्षेत्र में बीती रात चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। सुबह जब वाहन मालिक घर से बाहर निकले तो गाड़ी गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने तत्काल पचंबा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की संभावना है।
रिहायशी इलाके में घर के बाहर से स्कॉर्पियो चोरी होने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और चोरी हुए वाहन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।