बिहार से झारखंड पहुंची युवती, प्रेमी संग रचाई शादी
बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के चिरौली गांव निवासी 19 वर्षीय करीना कुमारी ने गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के दनूटांड गांव निवासी 24 वर्षीय श्रवण कुमार के साथ प्रेम विवाह कर लिया।
दोनों ने विवाह सह बंधन पत्र की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर पक्ष की सहमति से डोरंडा स्थित बलगी शिव मंदिर में शादी रचाई। बताया जाता है कि युवती के झारखंड पहुंचने और शादी करने की जानकारी उसके मायके वालों को पहले से नहीं थी।
#apnagiridihnews #GiridihNews #Giridih #प्रेमविवाह #शादी #lovestory