
कोटखाई से उद्घोषित अपराधी हरदेव को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के चार मामलों में था वांछित
शिमला। रोहड़ू उपमंडल की PO Cell पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के चार मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित हरदेव (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 9 नवंबर 2026 को कोटखाई से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी हरदेव निवासी तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के खिलाफ धारा 138 Negotiable Instruments Act के तहत चेक बाउंस से जुड़े चार मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। इनमें PNB रोहड़ू बनाम हरदेव, देसराज दिल्टा बनाम हरदेव, सुरेश कुमार बनाम हरदेव शर्मा तथा हरबंस बनाम हरदेव सिंह के मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था।
शिमला पुलिस द्वारा अदालतों से उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत PO Cell रोहड़ू की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की है।
UT Himachal | सच बात सलीके के साथ
#ShimlaPolice #Rohru #Kotkhai #ProclaimedOffender #ChequeBounce #HimachalNews #UTHimachal #UTNews