कल्लर पंचायत के तुनु गांव में गौशाला में लगी आग, जलकर राख हुई गौशाला
बिलासपुर
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत कल्लर के तुनु गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक गौशाला में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गौशाला जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही गौशाला पूरी तरह जल चुकी थी। वंही मौके पर पंचायत प्रधान में मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया
जानकारी के अनुसार यह गौशाला तीन भाइयों रूप लाल, संतराम और सीता राम की बताई जा रही है। आग लगने से गौशाला को काफी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।