⬇️पिथौरागढ़ : मानसी कापड़ी ने लिप्पन कला को बनाया स्वरोजगार का माध्यम⬇️
पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने पारंपरिक लिप्पन कला को उद्यम का रूप देकर मिसाल पेश की है। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने “Homies Vibes” नाम से अपना उद्यम शुरू किया। फरवरी 2025 में उन्हें स्टार्टअप मेगा इवेंट में ₹75,000 का सीड फंड भी मिला। वर्तमान में मानसी प्रतिवर्ष लगभग ₹80,000 मूल्य के लिप्पन उत्पादों की बिक्री कर रही हैं और स्थानीय कला को आधुनिक बाजार से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।