⬇️पुलिस कर्मियों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत⬇️
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शिवपुरी क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन में अन्य लोगों के सवार होने और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।